यमनी बलों ने सऊदी गठजोड़ के एक और जासूसी ड्रोन को मार गिराया
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ
यमनी बलों की एयर डिफ़ेंस इकाई ने देश के पश्चिमी भाग में सऊदी गठजोड़ के एक जासूसी ड्रोन को मार गिराया है।
यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों की वायु रक्षा इकाई ने पश्चिमी यमन के अलहुदैदा प्रांत में सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठजोड़ के एक चालक रहित जासूसी विमान को मार गिराया। सूचना के अनुसार यह ड्रोन हुदैदा प्रांत के दुरैहमी क्षेत्र की वायु सीमा में उड़ रहा था कि यमनी सेना के एयर डिफ़ेंस के हमले का लक्ष्य बन कर नीचे गिर पड़ा। यमनी बलों ने बुधवार को भी दक्षिणी सऊदी अरब के नजरान क्षेत्र में सऊदी गठजोड़ के एक जासूसी ड्रोन को मार गिराया था।
यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों की एयर डिफ़ेंस इकाई ने इस देश पर सऊदी अरब और उसके घटक देशों के हमले शुरू होने के समय से लेकर अब तक इन देशों के दसियों ड्रोन विमानों को मार गिराया है। जल, थल और वायु सीमा से यमन का भरपूर घेराव किए जाने के बावजूद इस देश की रक्षा शक्ति में दिन प्रति दिन वृद्धि हो रही है। यमनी बलों ने पिछले कई महीनों से सऊदी अरब के रणनैतिक लक्ष्यों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।

