पांच दिवसीय स्काउड गाइड शिविर का हुआ शुभारंभ

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। चौधरी चरण सिंह पीजी कालेज बरदरी के डीएलएड विभाग में मंगलवार को पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य डॉ गया प्रसाद दुबे ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया।डॉ गया प्रसाद दुबे ने कहा कि प्रशिक्षण से छात्र-छात्राओं में सेवाभाव का विकास होता है। प्रशिक्षण के बाद शिविराथियों में कम संसाधनों और विषम परिस्थितियों में जीने की कला आ जाती है।इससे देश प्रेम अनुशासन और सामाजिक सौहा‌र्द्र का भी विकास होता है।शिविर में सीखे गए अनुभवों को अपने व्यावहारिक जीवन में उतारें तभी इसकी सार्थकता सिद्ध होगी। अतिथियों का स्काउड स्कार्फ पहना कर उनका स्वागत किया गया। स्काउड गाइड प्रशिक्षक राम आसरे महिमा सिंह ने किया। इस अवसर वरिष्ठ लिपिक अनुपम जयसवाल डॉ अशोक कुमार सिंह डॉ बृजेश सिंह आंनद जयसवाल अंशु वर्मा राजीव वर्मा सुमित शर्मा लल्लू वर्मा विद्यालय के छात्र छात्राओं सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहे।  मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!