नगर पालिका नवाबगंज, देव की पत्नी ने भाजपा से मांगा टिकट

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। नगर निकाय के होने वाले चुनाव को लेकर आरक्षण सूची जारी हो गई है। कई जगहों पर चुनावी समीकरण बदला है। वहीं नगर पालिका नवाबगंज में सीट का आरक्षण यथावत है। ज्ञात हो कि नगर पालिका परिषद नवाबगंज की अध्यक्ष पद की सीट सामान्य महिला थी, नवीन सूची जारी होने के बाद भी यहां की सीट यथावत ही है। अभी तक नपाप की चेयरमैन भारतीय जनता पार्टी की शशि श्रीवास्तव थी। जबकि इससे पूर्व मे भी यहाँ भाजपा ही काबिज थी। शशि श्रीवास्तव के पति रंजीत बहादुर श्रीवास्तव चेयरमैन थे। वर्तमान मे भी शशि श्रीवास्तव भाजपा से पुनः टिकट की दावेदारी कर रही हैं। अन्य अनेक भाजपा कार्यकर्ता भी चुनाव मैदान में हैं। इन सबके मध्य एक नया चेहरा और पुराना भाजपा कार्यकर्ता का नाम सार्वजनिक होने से चुनावी चर्चाएँ परवान चढ़ गई हैं। भारतीय जनता पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारियों एवं नगर वासियों के बीच गहरी पैठ रखने वाले वरिष्ठ बीजेपी कार्यकर्ता देव कुमार गुप्ता ने महिला सीट होने के कारण पत्नी पूनम गुप्ता का नाम सार्वजनिक किया है। छात्र जीवन से लेकर वर्तमान तक अधेड़ उम्र पार कर रहे देव कुमार हमेशा भाजपा के ही डोर से बंधे रहे हैं। अब पहली बार बीजेपी से टिकट के लिए अपेक्षित हैं। सबका साथ सबका विकास करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ताओं का भी विश्वास कायम रखा है। शायद इसी विष्वास के साथ देव कुमार गुप्ता ने भी अपनी पार्टी से कुछ अपेक्षा की है। श्री गुप्ता की जनप्रियता यह है कि प्रत्येक वर्ग उनका पक्षधर है। पूनम गुप्ता पत्नी देव कुमार गुप्ता का नाम सार्वजनिक होते ही सोशल मीडिया से लेकर मुखातिब होने वाले लोग उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं। अब इंतजार महज भाजपा शीर्ष नेतृत्व के उचित निर्णय का है।   बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!