नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से ठगी, षिकायत

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

देवा, बाराबंकी। थाना गुणम्बा लखनऊ के टेडीपुलिया अलीगंज निवासी एक महिला ने मंगलवार को जहांगीराबाद पुलिस को तहरीर दिया है। थाना क्षेत्र निवासी एक युवक पर नौकरी के नाम पर ठगी व शारीरिक शोषण करने की कोशिश का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि जहांगीराबाद थाना क्षेत्र मिश्रीपुर गांव निवासी शुभाष यादव पुत्र शिव भजन वन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन हजार रूपये ठगी कर ली। जिसके बाद नौकरी भी नहीं दिलाई। मेरा पति से विवाद है इसकी भी उसे जानकारी हो गई। अपने जाल मे फंसा कर शादी का झांसा देने लगा और शारिरीक सम्बन्ध बनाने की कई बार कोशिश भी की बाद में पता चला कि उसकी शादी हो चुकी है और उसके बच्चे भी है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!