अंकुर माथुर के प्रयास से बच्चों को मिल रहा नया जीवन थैलीसीमिया पीड़ितों के लिए जीवनदानी बनी बालाजी वेलफेयर सोसाइटी
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। बालाजी एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में 37वें मासिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार ने किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉ० बी.पी सिंह मौजूद रहे। बालाजी का बचपन स्कूल की अध्यापिका सुश्री शिल्पी वैश्य, बालाजी क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी सत्यम, फ्रेंड इवेंट के मैनेजर सुंदरम जायसवाल, फ्रेंड्स इवेंट के कर्मचारी आशीष कुमार, समाजसेवी सोनू यादव, आशीष वर्मा, अमन रविदास ने रक्तदान कर थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चों को नया जीवन दिया। संस्था के प्रबंधक अंकुर माथुर ने बताया कि बालाजी ग्रुप ऑफ स्कूल हर माह की 6 तारीख को रक्तदान शिविर का आयोजन करती है जिससे बाराबंकी जिले में थैलीसीमिया बीमारी से पीड़ित बच्चों को बिना डोनर के रक्त उपलब्ध कराई जा सके और उन बच्चों की जान बचाई जा सके। बाराबंकी महिला जिला अस्पताल में भी कई बार रक्त की जरूरत उन महिलाओं को होती है जो गर्भवती होती हैं उनको भी विद्यालय प्रशासन की तरफ से रक्त की पूर्ति कराई जाती है। संस्था के प्रबंधक अंकुर माथुर ने ब्लड बैंक के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ० बी.पी सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार कुशवाहा, एल.टी. राजाराम रावत, दीपक वर्मा, विवेकानंद त्रिपाठी, विनोद कुमार, एन.टी आर.पी यादव, शैलेश कुमार, स्टाफ नर्स हरजीत कौर एवं बाराबंकी जिला अस्पताल के परामर्शदाता पंकज कुमार वर्मा का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष रविंद्र माथुर, चंद्रशेखर कांडपाल, सरदार राजा सिंह एडवोकेट, श्रीमती भारती माथुर, श्रीमती प्रिया माथुर, आशीष चौरसिया, अहमर शहबाज, सलीम, अद्भुत एवं मो फजल आदि मौजूद रहें। मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

