नोडल अधिकारी ने किया गौवंश आश्रय स्थलों का निरीक्षण

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

बदायूँ । उत्तर प्रदेश शासन में विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा/जनपद के नोडल अधिकारी अशोक कुमार ने विकासखंड आसफपुर के गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर 108 गोवंश स्वस्थ पाए गए एवं 43 गोवंश की सुपुर्दगी की गई ह,ै जिसमें से 1 गोवंश के पशुपालक के घर जाकर नोडल अधिकारी द्वारा सत्यापन भी किया गया। उसके उपरांत गोवंश आश्रय स्थल ओरछी विकासखंड आसफपुर का निरीक्षण किया गया जिसमें 73 गोवंश स्वस्थ पाए गए एवं 40 गोवंश की सुपुर्दगी की गई, नोडल अधिकारी द्वारा दोनों स्थानों पर पर्याप्त शेड एवं साफ सफाई की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया। उसके उपरांत विकासखंड बिसौली गोवंश आश्रय स्थल हत्सा का निरीक्षण किया गया, जिसमें मौके पर 50 स्वस्थ गोवंश मिले एवं 52 गोवंश की सुपुर्दगी की गई है। इसके उपरान्त गौवंश आश्रय स्थल ग्राम भीरमपुर भदेली का निरीक्षण किया गया। मौके पर पर्याप्त भूसा पाया गया, गोवंश का स्वास्थ्य भी ठीक पाया गया। नोडल अधिकारी द्वारा एक पशुपालक को ग्राम में जाकर सुपुर्दगी में दिए गए गोवंश का सत्यापन भी किया गया एवं गोवंश आश्रय स्थलों को स्वावलंबी बनाने हेतु निर्देशित किया गया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

Don`t copy text!