मधुवन फार्म हाउस पर आयोजित जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स की बैठक में 6 नए सदस्यों का स्वागत किया गया
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। बिसौली बदायूँ रोड स्थित मधुवन फार्म हाउस पर आयोजित जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स की बैठक में 6 नए सदस्यों का स्वागत किया गया। ग्रुप के समाज सेवा के कार्यों से प्रभावित होकर इन सदस्यों ने ग्रुप की सदस्यता ग्रहण की। डॉ. गुंजन वार्ष्णेय, व्यवसायी अनमोल गर्ग, विवेक अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, तथा श्याम अग्रवाल को पटका पहनाकर ग्रुप की सदस्यता ग्रहण कराई गई। अध्यक्ष रविंद्र मोहन अग्रवाल ने कहा कि जायंट्स ग्रुप बिसौली स्टार्स इन नए सदस्यों के शामिल होने से और मजबूत होगा। प्रशासनिक निदेशक अनुपम वार्ष्णेय ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर नितिन गुप्ता, प्रवीण अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, निशांत गोयल, साहू सावेद्र, मनोज यादव, मयंक अग्रवाल, अमित बाबू, शिविन अग्रवाल, संदीप गुप्ता, राजू साहनी, मोहित वार्ष्णेय, अमित अग्रवाल मुकेश यादव आदि उपस्थित रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

