अग्रवाल धर्मशाला में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। बिसौली नगर स्थित अग्रवाल धर्मशाला में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बीती देर रात तक आयोजित धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने सुन्दरकाण्ड पाठ, हनुमान चालीसा, हनुमानाष्टक, बजरंग बाण, भजन आदि कार्यक्रम में भाग लिया। श्री सुन्दरकाण्ड आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सबसे पहले अनुज शर्मा व रामप्रकाश रामजी ने अपनी मधुर आवाज में सुन्दरकाण्ड पाठ किया।इसके बाद हनुमान चालीसा, हनुमानाष्टक व बजरंग बाण का पाठ हुआ। वाद्ययंत्रों की मनमोहक धुनों पर भजनों की प्रस्तुति हुई तो श्रद्धालु पंडाल में ही नृत्य करने लगे। आरती के बाद लगभग 11 बजे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर रामजी, अनुज शर्मा, दुर्गेश वार्ष्णेय, लल्लन अग्रवाल, शिवशंकर रस्तोगी, साहू सावेन्द्र, अर्चना वार्ष्णेय, प्रतिभा अग्रवाल, अनुपम गुप्ता, बाबू कथूरिया, रोहित महाजन, विनय शर्मा आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

