शिक्षामित्र का बेटा बना खण्ड विकास अधिकारी पीसीएस परीक्षा पास कर अनुपम ने बढ़ाया मान, लोगों ने दी बधाई

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली, बाराबंकी। पीसीएस परीक्षा के परिणाम में ग्राम पंचायत मुबारकपुर के होनहार अनुपम वर्मा का खण्ड़ विकास अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। अनुपम की इस सफलता पर परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। विकास खण्ड मसौली की ग्राम पंचायत मुबारकपुर निवासी अनुपम वर्मा ने पीसीएस की परीक्षा पास की। अनुपम वर्मा का चयन खण्ड विकास अधिकारी के पद पर हुआ है। इनके पिता सुरेन्द्र वर्मा पेशे से किसान है। माता पूनम वर्मा विकास खंड बंकी के प्राथमिक विद्यालय बनियातारा में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत है। अनुपम वर्मा ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई जनपद के बाबा गुरुकुल अकेडमी से की और स्नातक की पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से किया। इसके बाद पहली नौकरी गृह मंत्रालय में असम में पोस्टिंग हुई। इस बार पीसीएस परीक्षा में शामिल हुए तो खण्ड विकास अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। हालांकि आई ए एस की परीक्षा में रिटेन एवं इंटरव्यू हो चुका है रिजल्ट आना बाकी है। खण्ड विकास अधिकारी के पद पर चयन को लेकर परिजनो में काफी खुशी का माहौल है। लोगों द्वारा बधाई देने का सिलसिला जारी है। अनुपम वर्मा बताते है कि आज जो कुछ हम है अपने माता पिता और चाचा राजकुमार वर्मा आरक्षी का उसमें बहुत बड़ा योगदान है। उन्ही के आशिर्वाद से यहां तक पहुंच सके हैं। बधाई देने वालों में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री अरुणेंद्र कुमार वर्मा , आशीष सिंह , राम सरन मौर्या, उमेश यादव, ग्राम प्रधान विनोद कुमार, हेमंत वर्मा, हुकुम सिंह, राजेश कुमार, सुकेश कुमार, दीपक आदि ने घर पहुंचकर परिजनों को बधाई दी।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

 

Don`t copy text!