सेनानायक सुनील कुमार सिंह की अगुवाई में आयोजित 24 वी  अंतर वाहिनी पीएसी मध्य जोन हाँकी प्रतियोगिता…..

शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

मसौली बाराबंकी। दशवी वाहिनी पीएसी सेनानायक सुनील कुमार सिंह की अगुवाई में आयोजित 24 वी  अंतर वाहिनी पीएसी मध्य जोन हाँकी प्रतियोगिता का समापन हाँकी फेडरेशन के सचिव मजहर अजीज खां ने प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एव पुरुस्कार वितरण करते हुए किया। प्रतिभागी टीम मैनेजरों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त करते हुए सभी प्रतिभागी टीमों से एक-एक कर मान प्रणाम ग्रहण किया तथा प्रतिभागी सभी टीम के खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कार से पुरस्कृत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई । फाइनल मुकाबले में द्वितीय वाहिनी सीतापुर की टीम 7 गोल कर चल वैजंती पर कब्जा जमाने मे कामयाब रही एवं 26 वीं वाहिनी गोरखपुर की टीम सिर्फ एक गोल के साथ उपविजेता घोषित हुई।
समापन के इस अवसर पर वाहिनी में नियुक्त आरक्षी विजय दीक्षित का चयन यूपीपीएससी में मैनेमेंट ऑफिसर, राज्य संपत्ति विभाग के पद पर होने के फलस्वरूप एवं आयोजन सचिव तथा वाहिनी के अन्य अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा आरक्षी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए फूल माला एवं मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया गया एवं ढेरो बधाइयाँ दी गयी। समापन समारोह के अवसर पर उप सेनानायक शंकर प्रसाद, सहायक सेनानायक धर्मेन्द्र कुमार यादव, शिविरपाल, न्याज अहमद काजमी, सहा०शिविरपाल, उपनिरीक्षक परिवहन,सूबेदार सैन्य सहायक एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

Don`t copy text!