द मॉर्डन एकेडमी में परीक्षा परिणाम वितरण किए गए चार छात्रों को कॉलेज की तरफ से स्कॉलरशिप दी गई
चांद बाबू जैदपुर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स 7398846065
जैदपुर, बाराबंकी। द मॉर्डन एकेडमी इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षा परिणाम व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के संस्थापक राकेश कुमार वर्मा ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति को मंजिल तक पहुँचाने में आसान कर देती है। शिक्षा से समाज में जो सम्मान मिलता है वह अन्य किसी चीज़ से नही मिल पाएगा। आज कॉलेज में जिन बच्चों ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पाया है उन बच्चों ने कक्षा में कुछ अलग नही क्या होगा। लेकिन अपनी पढ़ाई के प्रति जिम्मेदारी अन्य बच्चों से ज्यादा निभाई होगी। जो आज अपनी अपनी क्लास में टॉप किए हैं। वार्षिक परीक्षा रिजल्ट में कक्षा प्ले ग्रुप में अनायरा वर्मा,कक्षा नर्सरी में अल्तमश, कक्षा केजी में अदिवका पटेल, कक्षा 1 में अवनी वर्मा, कक्षा दो में अनय वर्मा,कक्षा तीन में रिदा अंसारी, कक्षा चार में रहमा ज़हरा, नैतिक भारती, कक्षा 5 में दिव्यांश पटेल, आयुषी वर्मा, कक्षा 6 में अनन्या पटेल, लक्ष्मी वर्मा, कक्षा 7 में अंशिका वर्मा व परी वर्मा, कक्षा 8 में अर्पिता वर्मा, कक्षा 9 में स्वाती वर्मा, प्रभात कुमार, राजवीर सिंह, सोनू वर्मा, तथा कक्षा 11 में आरुषी पटेल व शैली वर्मा ने अपनी अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के संस्थापक राकेश कुमार वर्मा, प्रबंधक कुमकुम वर्मा व पूर्व चेयरमैन रियाज अहमद द्वारा प्रथम स्थान पाने वाले सभी ब सील्ट व पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। चार छात्रों को कॉलेज की तरफ से दी जाने वाली स्कॉलरशिप की चेक प्री प्राइमरी वर्ग में अल्तमश, प्राइमरी में अनय वर्मा, जूनियर वर्ग में अंशिका तथा सीनियर वर्ग में स्वाती वर्मा को प्रदान की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार वर्मा,विजय कुमार,रामानंद, सहित स्टाफ मौजूद था।
चांद बाबू जैदपुर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स 7398846065

