मुस्तफा खां लगातार चौथी बार विकास भवन कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष निर्वाचित

अब्दुल जब्बार एड्वोकेट व् मुजतबा खान की रिपोर्ट

भेलसर(अयोध्या)विकास खण्ड मवई के ग्राम संडवा निवासी मो0 मुस्तफा खां को लगातार चौथी बार बाराबंकी विकास भवन कर्मचारी परिषद का अध्यक्ष सर्वसम्मत से चुना गया है।24 विभाग के लगभग चार सौ कर्मचारियों का एक अधिवेशन बुलाया गया।जो दिन भर चला।सभी ने बारी बारी से अपने विचार रखे।अन्त में मुस्तफा खां ने कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा कर दी।इसके बाद जब चुनाव की बारी आयी तो अन्य पदों के लिये तो चुनाव हुआ लेकिन अध्यक्ष पद के लिये सभी कर्मचारियों ने एक स्वर में खड़े होकर श्री मुस्तफा खां को पुनः अध्यक्ष बनाने की बात रखी।इसके बाद चुनाव अधिकारी ने मुस्तफा खां को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित करने की घोषणा कर दी।अध्यक्ष निर्वाचित होते ही सभी कर्मचारी खुशियां मनाते हुए एक दूसरे को बधाई देने लगे।बताते चलें मुस्तफा खां राष्ट्रीय सहारा के वरिष्ठ पत्रकार मुजतबा खां के बड़े भाई हैं।

अपने कार्य और व्यवहार से ही लगातार चार बार से होते रहे अध्यक्ष

मुस्तफा खां आठ साल से विकास भवन कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष पद पर रहते हुए कर्मचारियों के हितों के लिये काफी संघर्ष किया था समय समय पर डीएम तथा मुख्य विकास अधिकारी से मिलकर कर्मचारियों की समस्याओं को उनके समक्ष रखकर उनके निदान का प्रयास किया।विकास भवन के अन्दर अपने प्रयास से काफी काम करवाया।आज के इस दौर में उनका निर्विरोध अध्यक्ष होना अपने आप मे काफी मायने रखता है।

Don`t copy text!