गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार।
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश
बाराबंकी थाना देवा पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को 01 अदद तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार।
थानाध्यक्ष देवा श्री प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम चचेड़ा थाना देवा से आज दिनांक 03.03.2020 समय 13.10 बजे थाना देवा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 91/2020 धारा 3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त इमरान पुत्र शमशाद अली निवासी सिदवाही थाना देवा जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना देवा पर मु0अ0सं0 93/2020 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त-इमरान पुत्र शमशाद अली निवासी सिदवाही थाना देवा जनपद बाराबंकी।आपराधिक इतिहास–
1. मु0अ0सं0 91/2020 धारा 3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट थाना देवा जनपद बाराबंकी।2. मु0अ0सं0 93/2020 धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम थाना देवा जनपद बाराबंकी।
पुलिस टीम-
1. उ0नि0 धर्मेन्द्र नाथ मिश्रा थाना देवा जनपद बाराबंकी।
3. हे0का0 राम पलट, का0 जलालुद्दीन थाना देवा जनपद बाराबंकी।
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

