होलिका दहन का स्थान चिह्नित है वहीं होलिका दहन करें: क्षेत्राधिकारी शांति समिति की बैठक सम्पन्न
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट
मसौली बाराबंकी। होली का त्यौहार खुशियों का प्रतीक है जिसमे आप सभी लोग विशेष ध्यान रखें कि कोई भी परिवार होली की खुशी से दूर न रहने पाये तथा मिलजुल कर मनाये। उक्त बातें मंगलवार को थाना सफदरगंज में आगामी होली के त्यौहार को लेकर बुलायी शांति समिति की बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एव सम्भ्रान्त जनों से रूबरू होते हुए क्षेत्राधिकारी सदर राजेश यादव ने कही। उन्होंने कहा कि आपसी सौहार्द उन्नति का जरिया है लेकिन कुछ आसामाजिक तत्व होते है जिन पर नजर रखने की जरूरत है जिसमे आप लोगो से सहयोग की जरूरत है। सीओ श्री यादव ने कहा कि होली पर्व को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। जिन गांवों में होलिका दहन का स्थान चिह्नित है वहां लोग उसी स्थान पर होलिका दहन करें। कहीं भी बवाल न हो इसके लिए पुलिस नजर रख रही है। क्षेत्रधिकारी राजेश यादव ने नया सबेरा यूपी कांप की जानकारी देते हुए कहा कि बुजुर्गों को अपनी समस्याओं को लेकर अब थाना एव चैकी के चक्कर नही लगाने पड़ेंगे। उन्होंने शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती से पेश आने के निर्देश दिए साथ ही सेल्समैन को होली में शराब बेचने पर कड़ा प्रतिबंध लगाने के लिए नोटिस जारी करने की निर्देश दिए गए। प्रभारी निरीक्षक सन्दीप कुमार राय ने रंगों के इस त्यौहार पर अबीर गुलाल के साथ रंग खेलने की अपील करते हुए कहा कि डीजे पर पूर्णतया रोक है आप लोग बगैर डीजे के सादगी के साथ होली खेले एव किसी ऐसे व्यक्ति पर रंग न डाले जिसे एतराज हो।साथ ही प्रभारी निरीक्षक ने रंग में भंग डालने वाले आसामाजिक तत्वों को खुले आम चुनौती भी दी। उन्होंने ने कहा कि युवा जोश में होश न खोने पाये जिन पर आप लोग नजर रखे। भाजपा नेता सतीश विश्वकर्मा ने बताया कि ग्राम जकरिया में होलिका दहन स्थल पर अनाधिकृत रूप से गुमटी एव मड़ैया रखी हुई। पीस कमेटी में एसएसआई मनोज सैनी, एसआई अशोक कुमार यादव, सौम्य जायसवाल, नसीम खान, अशोक कुमार सिंह, मनोज सोनी, मुबीन सिकन्दर, सोमनाथ राजपूत, राजेश वर्मा, जाबिर अली, मनोज शर्मा, सतीश विश्वकर्मा, सूरज लाल यादव आदि लोग मौजूद रहे।
पुलिस ने किया पैदल गश्त दिलाया सुरक्षा का भरोसा

मसौली बाराबंकी। आगामी होली त्यौहार को सकुशल सम्पन कराने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी के निर्देश पर मंगलवार की शाम को नेशनल हाईवे पर पैदल गस्त कर लोगो को सुरक्षा का एहसास कराया गया। प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र प्रताप रावत के संयोजन में उपनिरीक्षक गुलाम मसूद, मुश्ताक शाह, राजकुमार , सुनीलदत्त, ज्योति वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने नेशनल हाईवे पर पैदल गस्त किया। पैदल गस्त करते हुए दुकानदारों से कहा कि वह सड़क की पटरी छोड़कर ही अपनी दुकान लगाए। ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को अपने दुकान के पास रूकने न दें। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को जरूर कर दें तथा पुलिस हमेशा आपकी मदद के लिए तैयार है। पुलिस के पैदल मार्च करने से बाजार में भी हडकंप जैसा माहौल कायम हो गया।
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट

