सरकारी जमीन पर खुलेआम हो रहा अवैध निर्माण शिकायत के बावजूद नही हो रही कार्यवाही

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

त्रिलोकपुर बाराबंकी। ग्राम पंचायत की सुरक्षित जमीन पर अवैध कब्जा कर अवेध निर्माण करने वालो भूमाफियो के हौसले बुलन्द है जिलाधिकारी से शिकायत के बाद भी कार्यवाही नही हो पा रही है। थाना जहाँगीराबाद के अजीमनगर प्राथमिक स्कूल के पास मुख्य मार्ग किनारे ग्राम समाज की वेश कीमती जमीन पर पहले कुछ लोगो ने झोपड़ी रखी उसके बाद पक्का निर्माण शुरू कर दिया गया। इस मामले में करीब एक दर्जन लोगों जिलाधिकारी के पास इसकी शिकायत लेकर गए। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत की लेकिन स्थानीय लेखपाल सेक्रेटरी आदि जानबूझकर कर निर्माण स्थल पर जाने से बच रहै है उधर शिकायत के बाद दबंगो ने निर्माण कार्य मे तेजी दिखा दी है। ग्रामीणों सहजराम, लल्लू, राजेन्द्र, मुन्ना, छोटकऊ, आवारा, आदिल, अलाउद्दीन, वारिश समेत कई लोगो ने बताया कि इस अवैध कब्जे में लेखपाल मिला हुआ है। इस बाबत जब लेखपाल से संपर्क किया गया तो फोना रिसीव नही हो पाया।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

Don`t copy text!