दहगवां नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आप बसपा पार्टी प्रत्याशियों सहित दो नामांकन पत्र वापस अध्यक्ष पद के लिए 3 प्रत्याशी मैदान में

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। दहगवां नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सभासद पद के लिए 11 मई को होने वाले मतदान के लिए अध्यक्ष पद प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करने वाले आप पार्टी प्रत्याशी तथा बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी ने अपने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए दो नामांकन पत्र वापस होने के उपरांत 3 अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मैदान में रह गए I ज्ञात रहे नगर पंचायत नगर निकाय चुनाव के लिए 11 मई को अध्यक्ष एवं 11 वार्ड सदस्यों के लिए पहली बार अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्य के लिए मतदान होगा
दहगवां नगर पंचायत अध्यक्ष पद पिछड़े वर्ग के लिए शासन द्वारा आरक्षित किया गया है अध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद आरिफ पुत्र सुल्तान आप पार्टी मोहम्मद अफजाल पुत्र भूरे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अनुराधा पत्नी सुनील कुमार उर्फ बिल्ला भाजपा प्रत्याशी के रूप में पार्वती पत्नी मोहकम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी के रूप में राजवीर पुत्र मूलचंद ने नामांकन पत्र दाखिल किए जिसमें नामांकन वापसी के अंतिम दिन आप पार्टी प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करने वाले मोहम्मद आरिफ बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करने वाले मोहम्मद अफजल ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए अब देहगवा नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी के रूप में पार्वती भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में राजवीर तथा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अनुराधा के मध्य अध्यक्ष पद का चुनाव होगाI

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!