कोविड वैक्सीनेशन में बेहतर कार्य करने पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व वैक्सीन कोल्डचैन मैनेजर लखनऊ को सम्मानित किया
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं
बदायूं। बिसौली नियमित टीकाकरण और कोविड वैक्सीनेशन में बेहतर कार्य करने पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व वैक्सीन कोल्डचैन मैनेजर को लखनऊ में सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की डायरेक्टर अपर्णा यू ने डा. मोहम्मद असलम व अरविंद गुप्ता को सम्मान पत्र, प्रतीक चिन्ह व उपहार भेंटकर सम्मानित किया। यहां बता दें कि नियमित टीकाकरण के महानिदेशक डा. मनोज शुक्ल व उनकी टीम ने टीकाकरण कार्य की गहन समीक्षा की थी। समीक्षा में जिले का कार्य बेहतर पाया गया। जिसके चलते जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. मोहम्मद असलम व वैक्सीन कोल्डचैन मैनेजर अरविंद गुप्ता को अवार्ड मिला। दोनों अधिकारियों को सम्मानित किए जाने की खबर से स्वास्थ्य कर्मियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं

