रश्मि जायसवाल की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई का आयोजन

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट

बरेली 4 मार्च, 2019। राज्य महिला आयोग सदस्या श्रीमती रश्मि जायसवाल की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई का आयोजन सर्किट हाऊस में हुआ।इस अवसर पर सदस्या महोदया ने विगत माह हुई महिला उत्पीड़न की समस्याओं पर हुई कार्यवाही की समीक्षा करते हुई सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिए कि किसी भी दशा में महिलाओं पर उत्पीड़न न हो, उन्हें सही न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेकसूर महिलाओं पर अत्याचार करने वालों पर कार्यवाही अवश्य हो। उन्होंने सुनवाई के दौरान पुलिस विभाग से कोई न आने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित किया जाए। इस दौरान महिला दयावती पत्नी स्व0 लालता प्रसाद निवासी 48 बाग ब्रिगटान ने बताया कि गरीब हुॅ मेरे तीन बच्चें है प्रधानमंत्री आवास के लिए प्रार्थना पत्र दिया, सूची में नाम भी आ गया किन्तु आवास नहीं मिला जिस पर सदस्या महोदया ने पीओ डूडा को तत्काल बुलवाकर पात्र महिला को आवास दिलाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये। प्रियका पिता स्व0 गेदनलाल निवासी हरून्नगला ने बताया कि मॉ के साथ रहती है पड़ोस में शीला व सत्यवान तथा दो अन्य लोग आए दिन परेशान व गन्दी गन्दी गाली देते है और दो हजार रूपये की मांग करते है नहीं तो यहां से भाग जाने को कहते है इसकी शिकायत लिखित रूप से पुलिस विभाग को किया किन्तु कोई भी सुनवाई नहीं हुई। जिस पर सदस्या महोदया ने पुलिस विभाग को बुलवाकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि महिलाओं को सही न्याय मिलना चाहिए इस अवसर कुल 13 महिलाओं/पीड़ित पक्ष उपस्थित हुए। मा0 सदस्य महोदया द्वारा जनसुनवाई में उपस्थित प्रत्येक महिला से अलग अलग सुनवाई की तथा प्रत्येक शिकायत विस्तृत रूप से सुनी तथा जिसके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट

 

Don`t copy text!