सपा प्रत्याशी के समर्थन में किया जनसम्पर्क

सपा प्रत्याशी के समर्थन में किया जनसम्पर्क

फतेहपुर, बाराबंकी। कस्बे में इस समय नगर निकाय चुनाव की धूम मची हुई है प्रत्याशियों द्वारा युद्ध स्तर पर जनसंपर्क किया जा रहा है।इसी कड़ी मे सपा प्रत्याशी इरशाद अहमद कमर पक्ष में पूर्व मंत्री राकेश वर्मा, जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज़ अहमद, सुरेंद्र सिंह वर्मा एवं विपुल यादव ने मस्तान रोड कटरा एवं रेलवे स्टेशन पर जनसंपर्क किया। इस अवसर पर मंत्री ने मतदाताओं से सपा प्रत्याशी इरशाद अहमद कमर के पक्ष में वोट करने की जनता से अपील की। इस मौके पर मौलाना मेराज, जफर अहमद गुड्डू, इंतजार बाँठे, शरीफ शेरू, गुफरान ठेकेदार, जियाउद्दीन, डॉक्टर फहीम अंसारी, वसीम मंसूरी, अबूजर सनम अंसारी, दिलशाद मंसूरी, रेहान राईन, अलीम शेख, जियाउर्रहमान, मो इस्लाम एवं अलीम खान सहित सैकड़ों समर्थक उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!