लेखपाल और मुंशी के विरूद्ध कार्यवाही की शिकायत
चांद बाबू जैदपुर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स 7398846065
सिद्धौर, बाराबंकी। क्षेत्र के शेषपुर जाहिद अली गांव के आशीष तिवारी ने क्षेत्रीय लेखपाल और उनके मुंशी पर न्यायालय के आदेश को दरकिनार कर जमीन को विपक्षी की घरौनी में दर्ज करने का षड्यंत्र करने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगाई है। सरकार द्वारा जहां गांव गांव घरौनी बनवाई जा रही है वहीं लेखपाल व उनके मुंशी द्वारा न्यायालय के आदेशों को नजरअंदाज करते हुए कूट रचित दस्तावेजो द्वारा घरौनी मे गोलमाल करने का मामला प्रकाश मे आया है। तहसील हैदरगढ़ क्षेत्र की पंचायत शेषपुर जाहिद अली निवासी आशीष तिवारी ने गांव सभा के हल्का लेखपाल व उनके मुंशी अमरकेश पर आरोप लगाया है कि माननीय न्यायालय के आदेशो को नजर अन्दाज करके विपक्षी से मिली भगत कर कूटरचित दस्तावेजो से घरौनी मे पीड़ित की भूमि को विपक्षी की घरौनी मे दर्ज करने का षडयंत्र रच रहे है पीड़ित ने सूबे के मुख्यमंत्री सहित जनपद के उच्चधिकारियो को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। साथ ही दोषी लेखपाल व उनके मुंशी के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है।भाजपा प्रत्याशी के साथ प्रचार में पसीना बहा रहे परिजन चांद बाबू जैदपुर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स 7398846065

