”कई ठेका कर्मी को दिखाया बाहर का रास्ता वहीं नियमित कर्मियों का रोका एक दिन का वेतन“
बाराबंकी। स्वच्छता पर आ रही शिकायतों पर गम्भीर नगर परिषद की चेयरमैन शशि श्रीवास्तव ने आज बुधवार को 13 वार्डों का किया निरीक्षण। इन वार्डों में नियमित व ठेका पद्धति के चार दर्जन से अधिक सफाई कर्मी अनुपस्थित मिले। सफाई नायक ने बताया कि ठेका पद्धति अथवा नियमित कर्मी अक्सर अनुपस्थित रहते है। चेयरमैन ने नाराजगी जाहिर करते हुए ठेका पद्धति के जो आज अनुपस्थित पाये गये कर्मी उन्हे ठेकेदार को आदेशित करते हुए बाहर का रास्ता दिखाया वहीं नियमित व संविदा कर्मियों को एक दिन का वेतन रोकने के आदेश के साथ साथ स्पष्टीकरण भी मांगा। निकाले गये कर्मियों के स्थान पर ठेकेदार को उनके स्थान पर दूसरे कर्मियों को तत्काल रखने के आदेश दिये। उन्होने बताया निरीक्षण अभियान निरन्तर चलता रहेगा, सफाई के प्रति किसी भी कर्मचारी व अधिकारी को बक्शा नही जायेगा। चेयरमैन ने सरावगी, रसूलपुर, बेगमगंज-लाजपतनगर, भितरी पीरबटावन, पीरबटावन पूर्वी, सत्यप्रेमीनगर, कैलाश आश्रम, गांधीनगर, नेहरूनगर, बड़ेल आदि वार्डों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अधिकारी वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, सभासद देवेन्द्र प्रताप सिंह ’ज्ञानू’, सफाई निरीक्षक गीता मौर्या उपस्थित रहीं।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

