बद्री बिशाल की जीत जनता की जीत: कमलेश शुक्ला

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

रामनगर, बाराबंकी। कमल फूल जिताए और अमन चौन वाला समाज बनाए। बीजेपी सरकार गरीबो की सेवा कर उनका जीवन स्तर ऊंचा उठा रही है।सभी मिलकर नगर पंचायत अध्यक्ष भाजपा का बनाए। सरकार फ्री राशन व किसान सम्मान निधि दे रही है। समाज को बाँटने वालो से होशियार रहें। रामनगर के बीजेपी प्रत्याशी बद्री विशाल त्रिपाठी के कमल फूल निशान पर वोट मांगते बीजेपी जिला उपाध्यक्ष शेखर हरायण, मंडल अध्यक्ष कमलेश शुक्ला व शैलेन्द्र सिंह ने उक्त बाते कही। उन्होंने कहा कि रामनगर से सरल सादगी पसंद व सभी को साथ लेकर चलने वाले बद्री विशाल त्रिपाठी चुनाव लड़ रहे है जिन्होंने पांच साल बिना भेदभाव कार्य किया। उनको भारी मतो से जिताकर नगर के विकास को आगे बढ़ाए। भाजपा ने बिना भेदभाव के सबका कार्य किया। बीजेपी सरकार ने सबको रहने के लिए मकान दिया और राशन फ्री दे रही है। आने वाले समय मे नगर के विकास के लिए और खजाना खोलेगी। किसी के बहकावे मे न आए और कमल फूल के निशान पर मुहर लगाए। सम्पर्क कर रहे प्रत्याशी बद्री विशाल ने मतदाताओं से कहा कि वे जनता के सुख दुख मे वे हमेशा खड़े रहे। किसी को कभी अपमानित नही किया। उनके कार्यकाल मे किसी के साथ उत्पीड़न नही हुआ। जाति वर्ग भेद नहीं किया गया। सभी मिलकर फिर से उनको जिताए, सभी का कार्य होगा। इस डोर टू डोर अभियान मे कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।  बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!