बीडीओ से मिले पर्यावरण सैनिक, सराही झील पर हुई परिचर्चा

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। वर्षाकाल से पहले सराही झील की मेड़बन्दी दुरुस्त करने हेतु ग्रीन गैंग व पर्यावरण सेना के आई.टी सेल प्रभारी सूरज सिंह गौर के नेतृत्व में पर्यावरण सैनिकों ने खण्ड विकास अधिकारी पूरेडलई ज्ञानेंद्र सिंह से मुलाकात कर पौधा भेंट किया व सराही झील को पुनः उसका अस्तित्व वापस लाने के लिए परिचर्चा कर ध्यानाकर्षण कराया। बताते चलें कि ये वही सराही झील है जिसके बारे में प्रधानमंत्री जी ने ‘मन की बात’ के 61 वें एपिसोड में झील के पुनरुद्धार की सामूहिक पहल को सबके समक्ष साझा किया था। सराही झील 43 हेक्टेयर में फैली है।तत्कालीन एसडीएम राजीव शुक्ल की प्रेरणा से ग्रामीणों ने श्रमदान कर मेड़बंदी कर दी थी। इसके बाद झील में अर्से बाद पानी रुका था और पक्षियों का कलरव गूंजा था। प्रधानमंत्री की सराहना के बाद इस झील ख्याति चारों तरफ थी। समय बीतता गया जिम्मेदारों की नजर इस पर से हटती गई। समय के साथ सराही झील अपना अस्तित्व नहीं बरकरार रख पाई। यदि वर्षा से पहले इसकी नष्ट हो रही खाई को दुरुस्त नहीं किया जा सकेगा तो झील में जलसंग्रह नहीं होगा। खंड विकास अधिकारी पुरेडलई ने पर्यावरण सैनिकों को आश्वासन दिया कि समय रहते जो भी उचित है सराही झील के लिए किया जाएगा।इस अवसर पर विक्रांत मिश्रा, सुहेल, शिवम् मिश्रा, मगन, सुजीत गुप्ता, जगन्नाथ वर्मा आदि मौजूद रहे।  मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!