कृति पब्लिक स्कूल भगवानपुर में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
नेवाज अंसारी संवाददाता तहसील रामसनेहीघाट
रामसनेहीघाट बाराबंकी। कृति पब्लिक स्कूल में बच्चों की वर्ष भर के आध्यात्मिक परिश्रम कलात्मक अभिव्यक्ति क्रीड़ा प्रतियोगिता पूर्ण उपस्थिति सर्वोत्तम आचार के लिए परीक्षा परिणाम के साथ अनेक सर्टीफिकेट और उपहार दिए गए।विभिन्न विषयों में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र और उपहार से सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित विशेष सभा में बच्चों को कोरोनावायरस से बचाव के लिए जानकारी दी गई और स्वस्थ रहने के लिए हाथ धोने की सही विधि बताई गई। बच्चों को होली के उपलक्ष्य में होली की धार्मिक कथा बताई गई और होली के त्योहार को सावधानी पूर्वक मनाने का संदेश दिया। प्रबन्धक हिमांशु सिंह ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह इस विद्यालय द्वारा क्षेत्र में शिक्षा के नये कीर्तिमान बनाने के लिए प्रयासरत हैं और बच्चों के उज्जवल भविष्य हेतु सभी का सहयोग चाहते हैं। प्रधानाचार्या डा फरजाना शकील अली ने सत्र के सफल समापन पर सभी का धन्यवाद दिया बच्चों और अध्यापकों के अथक परिश्रम के लिए उन्हें हार्दिक बधाई दी। उन्होंने सभी सम्मानित अभिभावकों को विद्यालय के प्रति उनके विश्वास और सहयोग हेतु साधुवाद दिया और होली की बधाई दी।
नेवाज अंसारी संवाददाता तहसील रामसनेहीघाट

