तीन शातिर तस्कर गिरफ्तार, 2 करोड़ 85 लाख की मारफीन बरामद मसौली पुलिस को मिली बड़ी सफलता

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

, बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी के निर्देशानुसार मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के चलते बीती रात्रि मसौली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 करोड़ 85 लाख कीमत की 950 ग्राम मार्फीन बरामद की है। मसौली पुलिस के अनुसार बीती रात्रि मसौली प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र प्रताप रावत को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के ग्राम बांसा स्थित दुर्गा मार्ग पर स्थित हाजी इब्राहिम के घर  के पीछे तीन लोग खड़े है। जो अंतराष्ट्रीय स्तर के मार्फीन तस्कर है। जानकारी प्राप्त होते ही प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र प्रताप रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीनों तस्करों को दबोच कर जमा तलाशी ली तो उनके कब्जे से अंतर्राष्ट्रीय कीमत की 2 करोड़ 85 लाख रुपये की 950 ग्राम मार्फीन बरामद की। मार्फीन तस्कर मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम बांसा कटरा निवासी इकराम पुत्र स्व0 अब्दुल हक के पास से 400 ग्राम व अदनान पुत्र इरशाद अली के पास से 280 ग्राम तथा सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मो0 इशराक पुत्र जमशेद अली के पास से 270 ग्राम मार्फीन के साथ 1130 रूपये की नगदी बरामद हुई। पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!