देवा, बाराबंकी। आदर्श कॉलेज ऑफ एजुकेशन सलारपुर देवा में चल रहे निष्ठा प्रशिक्षण के छठे चरण के तीसरे दिन खंड शिक्षा अधिकारी देवा आलोक कुमार सिंह के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने पूरे मनोयोग से प्रतिभाग किया। एनसीईआरटी से आए प्रोफेसर दीवान हन्नान खान, डीसीटी विनीता मिश्रा, टाटा ट्रस्ट आगा खान फाउंडेशन के पीओ एजुकेशन- सैयद करार हुसैन ने निष्ठा प्रशिक्षण की गतिविधियों का निरीक्षण किया और प्रत्येक कक्ष में जाकर सत्र के संचालन को देखा प्रतिभागियों से सत्र के संबंध में प्रतिपुष्टि ली और प्रशिक्षण की सराहना की और एसआरपी चारू गर्ग केआरपी विवेक वर्मा, अर्चना वर्मा, सूर्या त्रिपाठी, मनोज मोहन मिश्रा, डॉ विनय कुशवाहा द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण की प्रशंसा की। इस अवसर पर सत्य प्रकाश आर्य, प्रदीप मिश्रा राजेश श्रीवास्तव, सीबी सिंह,ज्ञानेंद्र सिंह,अनुपम मिश्रा व रुचि चतुर्वेदी सहित सभी प्रतिभागी उपस्थित रहे।
बरसात के साथ में गिरे ओले, मुरझा गये किसानों के चेहरे
फतेहपुर बाराबंकी। तहसील फतेहपुर अंतर्गत क्षेत्र कस्बा सुढ़ियामऊ के आसपास क्षेत्र में बूंदाबांदी के साथ वह तेज हवा के साथ ओलो की भी हुई बारिश। ब्लॉक सूरतगंज क्षेत्र के अंतर्गत करीब दोपहर करीब खराब मौसम के चलते जोरदार बारिश हुई और बारिश के साथ पत्थर व ओले भी गिरे जिससे क्षेत्र के किसानों को भारी नुकसान हुआ है किसानों की मौजूदा फसली खेती सरसों आलू गेहूं आदि में हुआ जमकर नुकसान बिना बुलाए आई बारिश से किसानों में होली का पर्व हुआ फीका वहीं पर नदउपारा के किसानों मे ध्रुव सिंह कौशल किशोर धरमवीर सिंह विक्रम सिंह आदि ने अपनी परेशानी को दोहराते हुए कहा कि इस बे मौसम बरसात ने हमारे किसान भाइयों पर आर्थिक चोट हुई है जिस से आने वाला पर्व होली हम लोगों के लिए स्वाद विहीन रहेगा। हम लोगों की होली अबकी बार रंग विहीन होंगी जिससे हमारे किसानों में हताशा का भाव नजर आ रहा है।
किसानों की फसल बर्बाद
सूरतगंज बाराबंकी। विकासखंड सूरतगंज क्षेत्र में बेमौसम हुई बरसात के साथ गिरे ओले,तेज हवाओं के साथ गिरे ओलों से किसानों की हरी-भरी फसल क्षतिग्रस्त हो गई जिससे किसानों के चेहरे पर आकस्मिक उदासी छा गई क्षेत्र के मीरपुर, सुंधियामऊ, तेलवाय, रुहेरा, फूलपुर, सूरतगंज, मुकौली, कजियापुर सहित दर्जनों गांव में ओलावृष्टि से किसान परेशान नजर आए।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

