गोठिया के कोटेदार बने सादिक हुसैन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच में आयोजित हुई बैठक

मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

जैदपुर, बाराबंकी। उचित दर विक्रेता के सरकारी कोटे के  चयन की खुली बैठक का आयोजन गुरुवार को परिषदीय विद्यालय में किया गया। इससे पहले भी दो बार बैठक सफल नही होने के चलते ब्लाक के कई अधिकारी के साथ पुलिस बल भी मौजूद था। इसबार ग्रामवासी तीसरी बार कोटे की खुली बैठक में कोटे के चयन के लिए सुबह से ही बड़े उत्साहित थे। और कोटे का चयन करने के लिए एक जुट हो गए थे। हरख ब्लाक की ग्राम पंचायत गोठिया में कोटे की खुली बैठक में दो दावेदार आमने सामने थे जिसमें शादिक हुसैन व रणन्जय सिंह शमिल थे। जिसमें सादिक हुसैन को 89 महिलाएं व 139 पुरूषों ने कुल 228 लोगों ने अपना कोटेदार चुना था। वहीं विपक्षीय कोटेदार रणन्जय सिंह को 57 महिलाओ के साथ मात्र 94 पुरूषों ने कुल 151 लोगों का ही समर्थन मिला था। जिससे शादिक हुसैन 77 मतों से जीत कर गोठिया गंाव के कोटेदार बन गए हैं। कोटे की खुली बैठक के लिए हरख ब्लाक से एडीओ एसएमआई अरूण कुमार व सचिव राजेन्द्र प्रसाद विकल,सचिव जैसराम, सचिव रामानन्द,उप निरीक्षक हरदोष सिंह सेंगर गोठिया प्रधान फूलचन्द्र वर्मा, पूर्व प्रधान प्रताप सिंह चैधरी सहित पुलिस बल उपस्थित था।

मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

Don`t copy text!