रामसनेहीघाट बाराबंकी। लखनऊ अयोध्या राजमार्ग पर गुरुवार को हुई दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक छात्रा सहित आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय पर कर दिया गया। पहली घटना हाईवे पर दिलो ना मोड़ के निकट दो मोटरसाइकिल सवार के आपस में टकरा जाने से हुई जिसमें बिहार प्रांत के शिवान निवासी 28 और से मोनू अपने 23 वर्षीय मित्र संदीप को मोटरसाइकिल पर बिठाकर गुड़गांव जा रहे थे तभी अचानक दिलाना मोड़ के पास असंद्रा थाना अंतर्गत लोनी मजरे कादिरपुर निवासी 20 वर्षीय मनोराम की मोटरसाइकिल से टकरा गए जिसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए बनी कोडर सीएचसी ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय रिफर कर दिया। इसी क्रम में करीब 12 बजे कोटवा सड़क ओवर ब्रिज की चढ़ाई चढ़ते समय आगे जा रही एक मैजिक से दो कारें पीछे से टकरा गई जिससे मैजिक सवाल सुमेरगंज निवासी रामकिशुन की 20 वर्षीय पुत्री अर्चना जोकि बाराबंकी परीक्षा देने जा रही थी घायल हो गई जबकि बिहार से हरियाणा जा रहे हैं कार सवार 30 वर्षीय अमित तथा सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें भी इलाज के लिए बाराबंकी भेज दिया गया।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

