भयावह आर्थिक दौर से गुजर रहा है देश: धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव लोहिया जयन्ती समारोह में इसे लेकर होगा विमर्श, मुख्यअतिथि होंगे नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चैधरी

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। लोकतन्त्र कल्याण समिति के संयोजक धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान समय में देश भयावह आर्थिक बदहाली के दौर से गुजर रहा है और राजनीति इस स्थिति से उबरने की दिशा में सोचने की जगह सिर्फ हिन्दू मुसलमान करने में लगी है। वरिष्ठतम समाजवादी योद्धा लोकतन्त्र सेनानी श्री राजनाथ शर्मा की अध्यक्षता में गाँधी भवन, बाराबंकी में इसे लेकर हुई लोकतंत्र सेनानियों की एक बैठक में संयोजक धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने कहा कि आगामी 23 मार्च को यहाँ मनाए जाने वाले लोहिया जयन्ती समारोह में लोकतन्त्र हमारा दायित्व विषयक विमर्श संगोष्ठी होगी जिसमें देश की भयावह आर्थिक स्थिति विमर्श का मुख्य केंद्र रहेगा। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष उत्तर प्रदेश श्री रामगोविन्द चैधरी से इस संगोष्ठी को बतौर मुख्यातिथि सम्बोधित करने के लिए आग्रह किया गया है। संयोजक धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने कहा है कि इस अवसर पर वरिष्ठतम समाजवादी योद्धा लोकतंत्र सेनानी एवं गांधीवादी चिंतक श्री राजनाथ शर्मा का 75वें जन्म दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में मनाने की तैयारी को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसे लेकर होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए समाजवादी आंदोलन को वर्तमान में भी मिशन के रूप में जी रहे मधुसूदन सिंह जौनपुर, डाक्टर अरमान अंसारी दिल्ली, रमेश यादव गाजीपुर, विजय देवव्रत आजमगढ़, लोकनायक जयप्रकाश सेवा समिति के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी और लोकबन्धु राजनारायण के लोग ट्रस्ट के अध्यक्ष शाहनवाज कादरी को विशेष रूप से बुलाया गया है। संयोजक धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने कहा है कि समाजवादी योद्धा लोकतन्त्र सेनानी श्री राजनाथ शर्मा का अमृत महोत्सव दो दिन का होगा।आगामी 6-7 अप्रैल को गाँधी भवन बाराबंकी में  होने वाले इस दो दिवसीय अमृत महोत्सव में देश के सैकड़ो समाजवादी चिंतक, लोकतंत्र सेनानी और गांधीवादी शामिल होंगे। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि हेमंत शर्मा वरिष्ठ पत्रकार व लेखक को आमंत्रित किया गया है। वही समारोह की अध्यक्षता के लिए वरिष्ठ समाजवादी चिंतक प्रो राजकुमार जैन व मुख्य वक्ता प्रो आनंद कुमार को भी आमंत्रित किया गया है। इस आयोजन के लिए अमृत महोत्सव समिति का गठन खासतौर से किया गया है जिसकी पहली बैठक 23 मार्च को लोहिया जयन्ती समारोह और संगोष्ठी के बाद होगी।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!