देश में खुशहाली और विकास दे सकती है कांग्रेस: नकुल दूबे कांग्रेस प्रत्याशी सुमन कान्ती सिंह के समर्थन में आयोजित हुई सभा
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। नगर पािलका परिषद नवाबगंज के अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा एवं सपा प्रत्याशी एक ही सिक्के के दो पहलू है इनमें किसी की भी जीत हो भाजपा की ही जीत होगी। कश्मीर से कन्या कुमारी तक भाजपा से लडने का काम सिर्फ कांग्रेस पार्टी कर रही है। मतदाता अपनी अर्न्तात्मा की आवाज सुने उसके पास कांग्रेस प्रत्याशी के सिवाय कोई विकल्प नही है। मतदाता को प्यार और खुशहाली और विकास सिर्फ कांग्रेस पार्टी दे सकती है मै आपसे अनुरोध करने आया हूँ कि अपनी खुशहाली, नगरीय क्षेत्र के विकास के लिये कांग्रेस प्रत्याशी सुमन कान्ती सिंह को भारी मतो से विजयी बनाये। उक्त उद्गार उत्तर प्रदेश अवध प्रान्त के कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने नगर के लखपेडाबाग वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती अन्नपूर्णा तिवारी के आवास पर मतदान से पूर्व बैठक में व्यक्त किए। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सांसद डा0 पी.एल. पुनिया, कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन, मध्यजोन अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष तनुज पुनिया एवं कांग्रेस प्रत्याशी सुमन कान्ती सिंह मौजूद थी। पूर्व सांसद डा0 पी.एल पुनिया ने नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतो से जीत दिलाने की अपील की। बैठक को मध्यजोन के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष तनुज पुनिया कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन, कांग्रेस प्रत्याशी सुमन कान्ती सिंह ने सम्बोधित किया और कांग्रेस के पक्ष में भारी संख्या में मतदान करने की अपील की। बैठक के अन्त में कार्यक्रम आयोजक वरिष्ठ कांग्रेसनेत्री श्रीमती अन्नपूर्णा तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा संचालन सेवादल अध्यक्ष कमल भल्ला ने किया। बैठक में मुख्यरूप से नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, प्रवक्ता सरजू शर्मा, इरफान कुरैशी, शबनम वारिस, सिकन्दर अब्बास रिजवी, प्रीति शुक्ला, रामहरख रावत, रमन लाल द्विवेदी एडवोकेट, अमिर अय्यूब किद्वाई, अजीत वर्मा, तस्लीमन खान, सना शेख, रिंजू कुमारी रमेश कश्यप, संजीव मिश्रा, संतशरण वर्मा, प्रदीप मौर्या सहित दर्जनो की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद एवं स्थानीय आवाम मौजूद थी।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

