म्याऊं में शादी समारोह में खाना बनाने आए हलवाई की गोली मारकर हत्या, मैरिज हॉल की छत पर मिला शव – मौके पर पहुंची पुलिस
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984
बदायूं। कस्बा म्याऊं के एक मैरिज हॉल में खाना बनाने आए हलवाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह उसका शव मैरिज हॉल की छत पर पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा म्याऊं स्थित मैरिज हॉल में उसहैत थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा जलालपुर निवासी 26 वर्षीय अवधेश शादी समारोह में खाना बनाने आया था। खाना बनाने के बाद सोमवार देर रात वो मैरिज हॉल की छत पर सोने चला गया। इसी दौरान किसी ने उसके सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मंगलवार सुबह मैरिज हॉल में काम करने वालों ने खून से लथपथ शव देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएचओ हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बदायूं 9719216984

