बाराबंकी। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा होलिकोत्सव के दृष्टिगत चैकी अहमदपुर थाना जैदपुर पर शांति समिति के सदस्यो के साथ गोष्ठी की गयी।जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह व पुलिस अधीक्षक डॉ अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा आज पुलिस चैकी अहमदपुर पर होली त्यौहार के दृष्टिगत आस-पास के गांवो के सम्भ्रान्त व्यक्तियों की गोष्ठी की गयी।जिसमे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्भ्रान्त व्यक्तियो से उनके गांवो मे होलिका दहन से सम्बन्धित किसी भी विवाद के निस्तारण,पुराने व नए होलिका दहन स्थलो के सम्बन्ध मे जानकारी ली गयी तथा होलिकात्सव को सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे से मनाये जाने हेतु प्रेरित किया गया। किसी भी व्यक्ति को बिना उसकी मर्जी के रंग आदि लगाने से बचने के लिए भी कहा गया। किसी भी प्रकार के नशे के सेवन से बचने व नवयुवको को तीन सवारी वाहन न चलाने हेतु उनके अभिभावको को विशेष तौर पर सतर्क किया गया।किसी प्रकार की आपातकालीन सेवा के लिए यूपी-112 को काल करने हेतु बताया गया।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी,क्षेत्राधिकारी सदर,प्रभारी निरीक्षक जैदपुर व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

