देवा, बाराबंकी। आदर्श कॉलेज ऑफ एजुकेशन सलारपुर देवा में चल रहे निष्ठा प्रशिक्षण के छठे बैच के पांचवें दिवस कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ। आखिरी दिन के प्रशिक्षण में प्रतिभागियों ने पोस्ट टेस्ट दिया एवं एन सी ई आर टी की वेबसाइट पर लॉगिन की। खंड शिक्षा अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने प्रतिभागियों से संवाद स्थापित किया और उन्हें निष्ठा मॉड्यूल को मूल रूप में विद्यालयों में लागू करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि चेयरमैन आदर्श कॉलेज ऑफ एजुकेशन सलारपुर सलीउल्लहा अंसारी ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण की बहुत सराहना की। समारोह के दौरान एस आर पी चारु गर्ग प्रशिक्षक अर्चना वर्मा, सूर्या त्रिपाठी, विवेक कुमार वर्मा, मनोज मोहन मिश्रा एवं विनय कुशवाहा उपस्थित रहे। शिक्षकों को उनके कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदीप मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव, सी बी सिंह,रामनरेश, ज्ञानेंद्र वर्मा,मो. इस्माईल,मनीराम, अनुपम मिश्र, रुचि चतुर्वेदी, नेहा निरंजन, आशीष वर्मा, ए आर पी जय हिन्द वर्मा आदि उपस्थित रहे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

