कमेटी आफ इंडिया के तत्वाधान में, बदायूं जनपद से हज 2023 पर जाने वाले हाजियों की ट्रैनिंग दी जाएगी

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। 14 मई 2023 को मदरसा रज़विया बरकातुल उलूम (बाजार वाला मदरसा) में सुबह 9 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी इंशाअल्लाह! सभी हाजियों से गुज़ारिश है कि हज पर जाने वाले सभी मर्द व ख्वातीन तशरीफ लाएं और हज एवं अपने मुक्द्दस सफर की तैयारियों और एहतियात वगैरह से वाक़फियत हासिल करें! हज के अराकान, मक्का और मदीना के अहम मकामात को स्क्रीन पर भी दिखाया जाएगा! सभी हाजियों को अपने अपने पासपोर्ट की फोटोकॉपी व कवर नम्बर की फोटोकॉपी साथ लानी होगी! इस साल हज कमेटी हाजियों को रियाल का बंदोबस्त नहीं कर रही है तथा बैंकों में सऊदी रियाल की उपलब्धता न होने की वजह से हाजियों को रियाल बदलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है अतः जिला हज ट्रैनर मुहम्मद अली ने बताया कि फोरेन एक्सचेंज में डील करने वाली प्राइवेट कम्पनी को बरेली से बुला कर ट्रैनिंग में रियाल बदलने हेतु कैम्प लगाने के लिए आग्रह किया गया है! ट्रैनिंग में हाजियों को 50000 रुपये तक के नकद रियाल बदलने के लिए पासपोर्ट, आधार कार्ड व पेन कार्ड की फोटोकॉपी लानी होगी।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!