विश्व महिला दिवस उत्कृष्ट कार्यों के लिए आँगनबाड़ी कार्यकत्री, आशाबहुएं हुई सम्मानित

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट

बाराबंकी। विश्व महिला दिवस पर समाजिक कार्यो में अहम योगदान देने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र सौंपकर सम्मानित किया गया। सीएससी अरियामऊ प्रभारी रामू मौर्य द्वारा ग्राम प्रधान कोटवाधाम मिथिलेश तिवारी, एएनएम उर्मिला मौर्य, आँगनबाड़ी कार्यकत्री सुशीला मौर्य, सरोजनी दीक्षित, सविता देवी, आशाबहू मीरा मौर्य, प्रतिमा देवी, गीता, उषा देवी, उर्मिला, अंजू दीक्षित, रेनू व ममता समेत दर्जनों महिलाओं को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सीएससी लक्ष्मी अवार्ड से नवाजा गया। श्री मौर्य ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते कहा कि महिलाओं के विकास के लिए सरकार द्वारा संचालित तमाम योजनाएं प्रसूता महिलाओं को टीकाकरण, विभिन्न जांच व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, कन्या सुमंगला योजना व कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय योजना आदि जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति महिलाओं को जागरूक करने में एएनएम, आँगनबाड़ी कार्यकत्रियो व आशाबहुओं की महती भूमिका होती है। आप लोगों की जितनी भी सराहना की जाए कम है।

विश्व महिला दिवस पर महिलाओं का हुआ सम्मान

बाराबंकी। महिलाओं में शिक्षा के साथ आत्म विश्वास बढ़ा है और वह अब घर-गृहस्थी से ऊपर उठ कर हर क्षेत्र में अपने जज्बों का पताका फहरा रही हैं। जो खुद को आत्मनिर्भर बनाने के साथ देश समाज के सर्वांगीण विकास में अहम किरदार अदा कर रही है। अन्र्तराष्ट्रीय विश्व महिला दिवस पर रविवार को आंखें फाउन्डेशन ग्रीन गैंग द्वारा नगर के लखपेड़ाबाग स्थित लोहिया भवन में विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान करने वाली महिलाओं के सम्मान में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए बाराबंकी रेलवे जंक्शन अधीक्षक वीके शुक्ला ने उक्त विचार व्यक्त किये। उन्होंने अपने सम्बोधन में यह भी कहा कि पृथ्वी पर हरियाली बढ़ाने की मुहिम की सफलता महिलाओं के आगे आने से सुनिश्चित हो जाती है। बेटियाँ घर की चहर दीवारी से निकलकर अपनी समझदारी ज्ञान व कर्म से जो देश को दे रही हैं वो सम्मान की हकदार हैं। ग्रीन गैंग संचालक व इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव प्रदीप सारंग ने बोलते हुए कहा कि नारी किसी से आगे नहीं जाना चाहती है वो स्वतः क्षमता के आधार पर चढ़ती बढ़ती जा रही है, आगे निकल जाना संयोग है। राज्य सभा सदस्य बेनीप्रसाद वर्मा के प्रतिनिधि मो. सबाह ने इस मौके पर कहा कि जीवन के हर अवसर पर नारी का हक है जो उसे मिलना ही चाहिए। आँखें फाउन्डेशन, ग्रीन गैंग द्वारा आयोजित महिला सम्मान समारोह में पूजा पांडेय (लोकगायन), आकांक्षा जायसवाल (अभिनय), नीता वर्मा (हरियाली मुहिम), डॉ मानसी यादव (सशक्तिकरण), सोनिया वर्मा (स्वरोजगार), प्राची शुक्ला(सामाजिक शिक्षा), दिव्या मिश्रा (महिला सुरक्षा), गुलेसबा अय्यूब (गृहवाटिका), उरुशीन अता (परिन्दा संरक्षण), विनीता (घरेलू नर्सरी) व शिवी श्रीवास्तव को (बालिका जागरूकता) में विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर हरिप्रसाद वर्मा ,प्रेम शंकर वर्मा, आमिर अली, यशवंत यादव, बृजेश सोनी, रमेश चंद्र रावत, सुनील सहारा, सदानन्द, मास्टर विजय सिंह, वीरेंद्र नेवली, सत्येन्द्र कुमार, सूरज सिंह, कुलदीप वर्मा उपस्थित रहे।

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट

Don`t copy text!