24 घण्टे के अन्दर हत्याभियुक्त को किया गिरफ्तार,

नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

बाराबंकी थाना हैदरगढ़ पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अभियुक्त की निशांदेही पर आलाकत्ल बरामद।
दिनांक 07.03.2020 को प्रार्थिनी सईदा बानो पत्नी स्व0 फुलू निवासिनी इस्लामगंज टांडा थाना नानपारा जिला बहराइच ने थाना हैदरगढ़ में लिखित तहरीर दी कि उनकी लड़की रुबी उम्र 36 साल करीब 10 वर्ष से थाना हैदरगढ़ क्षेत्रान्तर्गत चौबीसी के पास बैसन पुरवा गांव के सुरेन्द्र मिश्रा उर्फ गुड्डू के साथ पत्नी के रुप में रहती थी। जिसके एक लड़की अंजली उम्र लगभग 7 वर्ष है। उनके द्वारा कई दिन से अपनी लड़की रुबी से फोन से बात करने की कोशिश किया गया परन्तु फोन नही मिला। दामाद सुरेन्द्र मिश्रा उर्फ गुड्डू का भी फोन नही मिला तो वह अपनी लड़की व नातिन से मिलने अपनी लड़की के घर आई । घर पर उनका दामाद मिला जिनसे अपनी लड़की के बारे मे पूछा गया तो इधर-उधर की बात करने लगा। उनको विश्वास है कि उनकी लड़की की हत्या कर कही गायब कर दिया गया है। उक्त सूचना के आधार पर थाना हैदरगढ़ में मु0अ0सं0-90/2020 धारा 364 भादवि पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़ श्री अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में दिनांक 08.03.2020 को घटना का सफल अनावरण करते हुए तथ्यों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 302/201 भादवि0 की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्त सुरेन्द्र मिश्रा उर्फ गुड्डू पुत्र स्व0 गनेश प्रसाद मिश्रा निवासी बैसनपुरवा मजरे चौबीसी थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी को समय 14.00 बजे रेलवे कालोनी चौबीसी स्टेशन के सामने से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा अपनी तथाकथित पत्नी की हत्या कर शव को अपने सरकारी आवास के आंगन में गाड़ देने की बात बतायी गयी। जिसके आधार पर मजदूरों की व्यवस्था कर अभियुक्त के निशांदेही पर खुदवाया गया तथा अपहृता की लाश को निकलवाया गया। अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल डण्डा बरामद किया गया। मृतका के पी0एम0 रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।गिरफ्तार अभियुक्त- सुरेन्द्र मिश्रा उर्फ गुड्डू पुत्र स्व0 गनेश प्रसाद मिश्रा निवासी बैसनपुरवा मजरे चौबीसी थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।

पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़ श्री अवनीश कुमार सिंह जनपद बाराबंकी।
2. उ0नि0 तेज बहादुर सिंह थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
3. का0 सज्जाद अहमद थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
4. म0का0 अंकिता देवी थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।

Don`t copy text!