बेखौफ बदमाशों ने शिक्षक को बनाया बंधक, लाखों की लूट बदमाशों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य की जमकर पिटाई कर किया घायल
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
रामनगर, बाराबंकी। थाना क्षेत्र अन्तर्गत मोहड़वा गांव में शिक्षक के घर पर बदमाशों ने धावा बोल परिजनों को बंधक बनाकर पंद्रह हजार की नगदी सहित करीब दस लाख रूपए के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया है। खाली बक्से बदमाश घर में छोड़ कर फरार हो गए। शोर सुन बैखौफ बदमाशों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य की जमकर पिटाई कर घायल कर दिया है। भुक्तभोगी से पुलिस मनमुताबिक तहरीर लेते हुए सिर्फ चैन ले जाने की एवं चोरी के प्रयास किए जाने की बात कह रही है। थाना रामनगर के मोहड़वा गांव निवासी कमलेश सिंह के घर बेखौफ बदमाशों ने रात्रि करीब दो बजे घटना को अंजाम दिया। कमलेश सिंह पेशे से सरकारी अध्यापक है,वहीं उनकी पत्नी कान्ति सिंह पूर्व में तीन बार जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी है। जबकि एक बेटा मौजूदा प्रधान है। सभी अपने कमरों को लॉक करके सो रहे थे।रात 2बजे मकान के अंदर दाखिल हुए बदमाश 5 कमरों का ताला तोड़कर पंद्रह हजार के नकदी एवं दस लाख रुपयों के आभूषण भी बटोर ले गए। एक कमरों में सो रहीं डीडीसी पत्नी कान्ति सिंह आहट पाकर आवाज लगाई तो बदमाशों ने उनकी पिटाई कर दी। चौन भी खींच ले गए। बदमाश बेखौफ ढंग से आभूषण एवं नकदी से भरे बैग एवं बक्सों,अटैची को खालीकर घर में ही छोड़ गए। वहीं घटना की सूचना शिक्षक ने रामनगर पुलिस को दी।तब मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड,फिंगर प्रिंट यूनिट के टीम को भी मौके पर बुलाकर जांच पड़ताल की।वहीं साक्ष्य जुटाने का प्रयास भी किया हैं। लेकिन पुलिस को सफलताएं नहीं मिली है। उधर इस संबंध में थाना अध्यक्ष शिवनारायण सिंह ने बताया है, कि चोरी का प्रयास हुआ हैं। सिर्फ चौन ही ले जा सकें है। नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

