चिन्मय जैन का आईसीएसई बोर्ड में सातवां स्थान जयपुरिया स्कूल में हुआ सम्मान, आईएएस बनकर देश की सेवा है सपना
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। शहर के पल्हरी बाईपास पर रहने वाले आयुर्वेदिक दवाओं के विक्रेता नीरज जैन के छोटे बेटे चिन्मय जैन ने आल इंडिया में आईसीएसई बोर्ड में 7वीं रैंक हासिल कर जिला के साथ अपने परिजनों का नाम रोशन किया है। लखनऊ के गोमती नगर में स्थित जयपुरिया की मुख्य ब्रांच में पढ़ने वाले चिन्मय जैन ने ऑल इंडिया में सातवां स्थान प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि बड़ों के मार्गदर्शन पर चलकर और अपनी मेहनत के द्वारा कुछ भी हासिल किया जा सकता है। क्योंकि चिन्मय जैन के बड़े पिता स्व कृष्ण कुमार जैन उर्फ गुड्डू भैया कहते थे कि कुछ बड़ा बनना है तो सिर्फ शिक्षित बन जाओ। फिर आप खुद ब खुद बड़ा बन जाएंगे। उनकी बातों को मान कर चिन्मय ने सच साबित कर दिखाया है। चिन्मय जैन के पिता नीरज जैन नाका सतरिख पर आयुर्वेद की दुकान चलाते हैं। चिन्मय का बड़ा भाई श्रेयांस जैन मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करते हैं। वही माँ रुचि जैन ग्रहणी हैं। लखनऊ के गोमती नगर में स्थित जयपुरिया की मुख्य ब्रांच में कक्षा 10 के तीन टॉपर में पहला स्थान स्कूल में मिलने के साथ ऑल इंडिया रैंक में सातवां स्थान पाकर अपने परिवार की काबिलियत साबित कर दिखाई है। बुधवार को कालेज के द्वारा उनको और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। बेटे द्वारा ऑल इंडिया में सातवीं रैंक पाने से परिवार व परिचित लोग काफी खुश हैं। मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

