रामनगर, बाराबंकी। बियर की दुकान निर्धारित समय से ज्यादा खोल कर हो हल्ला मचाने की शिकायत आबकारी इंस्पेक्टर से की गई है। तहसील रामनगर के त्रिलोकपुर मे ठण्डी बियर की दुकान है। यंहा दुकानदार मोटी रकम कमाने के चक्कर मे सरकार द्वारा निर्धारित किए गए समय से अधिक देर रात दुकान खोलकर मूल्य से अधिक दामों में बियर की बिक्री करते हैं। देर रात तक नशेड़ियों का जमावड़ा वही लगा रहता है जो हंगामा किया करते हैं। शिकायत कर्ताओ का कहना था कि आए दिन यहाँ नशे में धुत होने के बाद लोग अभद्र भाषा का प्रयोग व मारपीट करते है। ज्यादा दाम भी वसूल जाते है। इस लिए इसकी जांच कर समय सीमा तय की जाय। मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता दरियाबाद बाराबंकी।7874257456
Related Posts

