5 वर्ष पूर्व हुए निकाह के बाद दहेज की मांग पूर्ण करने पर युवती के साथ की मारपीट घर से निकाला
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
पीड़िता ने पति सहित आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध कराई नामजद रिपोर्ट दर्ज
सहसवान। थाना कोतवाली के ग्राम भवानीपुर खली निवासी एक युवती ने दहेज उत्पीड़न की मांग को लेकर पति सहित आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध मारपीट करने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है I भवानीपुर खली ग्राम निवासी जेनब पुत्री जीशान पत्नी मुशर्रत ने थाना कोतवाली में नामजद लिखाई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी 5 वर्ष पूर्व ग्राम नदायिल निवासी मुशर्रत पुत्र सा दक अली के साथ हुई थी पिता जीशान ने हैसियत से ज्यादा पैसा खर्च करके निकाह किया था परंतु मुशर्रत अली के परिवार वाले लगातार दहेज की मांग करने लगे कहने लगे अपने पिता से ₹700000 टेंपो खरीदने के लिए लेकर आओ तो इस घर में रहोगी नहीं तो इस घर से निकलो जब मैंने विरोध किया तो उपरोक्त लोग मारपीट करने लगे जैन ने बताया कि उसके दो पुत्र हैं परंतु मेरे पति मुसर्रत नसरत हसरत पुत्र गण सादक अली सादक अली पुत्र नसरत सीमा पत्नी नसरत नसीब पत्नी सादक अली ने जेनब को मांग पूर्ण न करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया जेनब ने उपरोक्त लोगों के विरुद्ध थाना कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है I
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

