मानक विहीन पीएम सड़क निर्माण से ग्रामीणों में असंतोष
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
रामनगर, बाराबंकी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिले में एफडीआर तकनीक से बन रही सड़को की गुणवत्ता खराबी की शिकायतें आम हो गई है। आरईडी के अधिशाषी अभियंता से लेकर एई व जेई तक की मिली भगत से स्टीमेट को दर किनार कर घटिया व मनमाना कार्य हो रहा है।कोई सुनने वाला नही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से कई जगह जिले मे सड़को का निर्माण नई तकनीक से हो रहा है। हैदरगढ़, सिरौलीगौसपुर, रामसनेहीघाट तहसीलो में बन रही लम्बी दूरी की सड़को मे खूब खेल भी हो रहा है। कहीं रिटेयरिंग दीवार पीले इंटो से बन रही तो कंही सतह पर सीमेंटेड घोल कम पड़ रहा। घटिया निर्माण करवाकर कार्यदाई फर्म जंहा पैसा बचा रही वंही जेई एई भी उनकी मे हां मे हां मिलाकर ग्रामीण विकास की इस महत्वपूर्ण योजना मे भ्रष्टाचार कर रहे है। करोड़ो की लागत से बन रही सडके गुणवत्ता पूर्ण बने इसके लिए कोई अफसर ध्यान नही दे रहा। कितना बचे यह गणित लग रहा है। प्रधानमंत्री की इस ड्रीम योजना को ठेकेदार और अफसर मिलकर दीमक की तरह चाट रहे है। कोई जब शिकायत भी करना चाहता है तो अधिसाशी अभियंता आरईडी फोन तक नहीं उठाते। इन सड़को के संबंध मे पूंछने के लिए जब अधिशाषी अभियंता को संवाददाता ने फोन किया तो घंटी बजती रही मगर उनका फोन नही उठा। सड़को की जांच के लिए मानव सेवा संघ जल्द ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्रीय सड़क परिवहन मन्त्री नितिन गडकरी को पत्र भेजेगा।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

