सीएचसी प्रभारी ने सर्पदंश से पीड़ित महिला की बचाई जान सीएचसी प्रभारी रामसनेहीघाट डॉ अमरेश वर्मा की जनता में हो रही प्रशंसा

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। घर की साफ सफाई करते समय एक महिला को जहरीले सांप ने काट लिया हालत गंभीर होने पर महिला को सीएससी रामसनेहीघाट में भर्ती कराया गया जहां एक बार फिर केंद्र अधीक्षक डॉ अमरेश वर्मा ने स्नेक बाइट के करीब 25 इंजेक्शन लगाकर महिला की जान बचा ली, सीएससी पर महिला का उपचार अभी जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक तहसील रामसनेहीघाट क्षेत्र के कस्बा सुमेरगंज निवासी करीब 35 पत्नी सलमा पत्नी मुनव्वर अली गुरुवार की सुबह घर की साफ सफाई कर रही थी तभी एक जहरीले सांप ने उसके हाथ में काट लिया सांप काटने से बदहवास सलमा जोर जोर से चीख पुकार लगाकर परिजनों को सांप काटने की जानकारी दी, जब तक परिजन समझ पाते तब तक महिला की हालत काफी खराब होने लगी तत्काल परिजनों ने सलमा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट लेकर पहुंचे जहां पर मौजूद केंद्र अधीक्षक डॉ अमरेश वर्मा ने महिला की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर रईस खान व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों की मदद से महिला का उपचार करना शुरू कर दिया स्नेक बाइट के 5 इंजेक्शन लगाने के बाद भी महिला की हालत में सुधार ना होते हुए देख अधीक्षक डॉ अमरेश वर्मा ने स्नेक बाइट के करीब 25 इंजेक्शन लगाकर गंभीर हालत में पहुंची महिला की जान को बचा लिया हालत में काफी सुधार होने के बाद पीड़ित महिला के परिजनों ने अधीक्षक की प्रशंसा करते हुए कहा कि अगर आप निष्ठा पूर्वक उपचार ना करते तो कुछ भी हो सकता था। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ अमरेश वर्मा का कहना है की गंभीर हालत में महिला को सीएससी में भर्ती किया गया था लगातार उपचार करने के बाद काफी सुधार हुआ है लेकिन अभी भी सीएससी पर महिला का उपचार जारी है।  नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!