सैकड़ो हज यात्रियों को लोगो ने नम आंखों से किया रवाना
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
त्रिलोकपुर, बाराबंकी। कोई खुश था की उसका ख्वाब पूरा हो गया, कोई अफसोस में डूबा था की वह जिम्मेदारियों की वजह से नही जा सका, किसी के सीने में अरमान मचल रहे थे की काश अल्लाह ने हमे भी इस लायक बनाया होता। जी हां यह नजारा इस साल हज यात्रियों को जनपद के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को विदा करने पहुंचे लोगो के बीच चर्चा करते देखा गया। कस्बा शहावपुर से मो. इसराइल पत्नी सूफिया बानो के अलावा जनपद में सबसे कम उम्र 22 वर्षीय पुत्र मो. आमिर हज करने जा रहे है। इस दौरान हज यात्रियों को फूल मालाओं को पहना कर गले लगाया और नम आँखो से विदा किया। जनपद से 21 मई रविवार को दो फ्लाइट से करीब 175 लोग व 23 मई को 3 फ्लाइट से करीब 100 लोग हज के लिए उड़ान भरेंगे। यात्री शनिवार को जिले से रवाना हो गए।
…मदीने वालो से मेरा सलाम कहना
भीड़ हज यात्रियों से मुसाफा (हाथ) मिलाने की जद्दोजहद में लगी थी। इसी क्रम में शहावपुर में हज यात्री के पास एक बुजुर्ग पहुचा और हाथ मिलाते हुए दुखी अंदाज में इस गीत को गुनगुनाया तो माहौल भावुक हो गया। ….ना थी मेरी किस्मत के देखू मदीना शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705

