करणी सेना की महापंचायत आयोजित

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। तराई की कछार में बसे पूरेडलई ब्लाक स्थित बारिनबाग चौराहे पर राजपूत महापंचायत का आयोजन करणी सेना द्वारा किया गया। अध्यक्ष वीरू सिंह ने सभा को संबोधित किया। ज्ञातव्य हो कि नगर निकाय चुनाव से पहले करणी सेना उपाध्यक्ष पर टिकैतनगर कोतवाल सुरेश पाण्डेय द्वारा वायरल वीडियो में बाराबंकी पुलिस अधीक्षक व राज्य मंत्री सतीश शर्मा पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आधार पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। जिसके चलते निकाय चुनाव से पहले भी जनसभा की कोशिश की गई मगर धारा 144 के लगे होने से निराशा हाथ लगी। अथक प्रयास के बाद लिखित 18 शर्तों पर सभा की अनुमति पर मिली। पुलिस बल की मौजूदगी में सभा सम्पन्न हुई। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सनी सिंह, जिलाध्यक्ष अभिनव सिंह, रितेश कुमार सिंह, राजदीप सिंह, जीत बक्श सिंह, योगेन्द्र सिंह सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।  सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!