जापान की भारत को चेतावनी, फैसला बदलो नहीं तो होगा आर्थिक नुक़सान ? जापान को कोरोना इफेक्ट

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

जापान ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि भारत की ओर से उसके नागरिकों के लिए वीज़े बंद किये जाने से नई दिल्ली और टोक्यो के आर्थिक संबन्ध प्रभावित होंगे।
जापान सरकार ने एलान किया है कि भारत की ओर से जापान के लिए वीज़े बंद करने का प्रभाव, दोनो देशों के आर्थिक संबन्धों पर पड़ेगा।  जापान सरकार के अनुसार इससे उस परियोजना के लागू होने में विलंब होगा जिसके अन्तर्गत जापान, भारत के लिए तेज़ गति वाली ट्रेन बना रहा है।  जापानी अधिकारियों के अनुसार एशिया के अन्य देशों की तुलना में जापान में कोरोना वायरस का फैलाव बहुत हल्का है अतः जापान को उन देशों की सूचि मे नहीं लाया जा सकता जहां पर कोरोना वायरस ने क़हर मचाया है।
उल्लेखनीय है कि चीन में महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस के ख़तरे को देखते हुए भारत ने दक्षिण कोरिया और जापान के लोगों के लिए वीजा ऑन अराइवल की सुविधा बिल्कुल बंद कर दी है।  कोरोना वायरस ने दक्षिण कोरिया के साथ ही जापान को भी अपने चपेट में ले लिया है।  जापान में कोरोना वायरस के कई मामले सामने आए हैं।  वहा पर लगभग 12 लोग कोरोना वायरस से प्रभावित होकर मर गए हैं।  भारत में कोरोना से प्रभावितों की संख्या शुक्रवार को 31 बताई गई

Don`t copy text!