एसडीएम तान्या ने तहसील में कराया भंडारा
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
रामनगर, बाराबंकी। तहसील रामनगर मे जेठ के तीसरे मंगल को एसडीएम तान्या ने बजरंगबली की पूजा अर्चना कर लोक कल्याण की कामना की। भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। तहसील मे आयोजित पूजन कार्यक्रम में एसडीएम ने पंडित सतीश शुक्ल के द्वारा बोले गए वैदिक मंत्रो के बीच हनुमान जी की आरती की। उनके साथ तहसीलदार प्राची त्रिपाठी, नायब तहसीलदार पूनम तिवारी, अभिषेक यदुवंशी, प्रशाशनिक अधिकारी अम्बिका प्रसाद मिहिर, आर.के अनिल श्रीवास्तव के आलावा कानूनगो शिव कुमार व लेखपाल गुरु शरन, अविनाश, प्रदीप सिंह, अजय सिंह, आदि शामिल रहे। इस अवसर पर भंडारा भी हुआ जिसमे तमाम भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया। अधिवक्ता सुरेश शास्त्री, लव पाठक, गौरव मिश्र, निरंकार त्रिवेदी, संत कुमार उपाध्याय आदि भी उपस्थित रहे। इसके अलावा रामनगर में रम्मू गुप्ता के यंहा भी भंडारा हुआ। रामनगर व बुढ़वल चौराहे पर भी प्रसाद बंटा और मंदिरो मे पूजा हुई। मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

