ई रिक्शा पलटने से दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। बारात से वापस लौटने के बाद ई रिक्शा से मेहमानों को छोड़ने जाते समय रिक्शा के अचानक पलट जाने से दो महिलाओं सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, रिक्शे पर बैठे दो मासूम बच्चे इस हादसे में बाल बाल बच गए, हादसे के बाद सभी घायलों को सीएचसी रामसनेहीघाट में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक उसरहा गांव निवासी करीब 28 वर्षीय मोनू का विवाह सोमवार को था मंगलवार को बारात वापस आने के बाद मोनू शादी समारोह में शामिल होने के लिए आये मेहमानों को कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के गोरपुर गांव छोड़ने के लिए ई रिक्शा बैट्री से लेकर निकला था, लखनऊ अयोध्या एनएच 27 नेशनल हाईव्र पर छंदवल के पास रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया, बताया गया है कि अचानक सामने कुत्ता आ जाने से हादसा हो गया, रिक्शा पलटने के बाद उस पर सवार करीब 45 वर्षीय सुमित्रा देवी पत्नी राजकिशोर निवासी भेटौरा कोतवाली जैदपुर, करीब 30 वर्षीय बबली वर्मा पत्नी जयप्रकाश वर्मा निवासी गोरपुर कोतवाली रामसनेहीघाट व जिसका विवाह था करीब 28 वर्षीय मोनू पुत्र रमेश निवासी उसरहा घायल हो गए, रिक्शे पर ही सवार दो मासूम बच्चे बाल बाल बच गए, स्थानीय लोगो ने हादसे की जानकारी होने के बाद तत्काल मौके पर पहुँचे तथा सभी घायलों को सूचना पर मौके पर पहुँची हाईवे एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट भेजा जहाँ पर मौजूद चिकित्सको द्वारा सभी का उपचार किया जा रहा है।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!