स्कार्पियो की टक्कर में दो की हालत गंभीर
शान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705
मसौली, बाराबंकी। थाना क्षेत्र के कस्बा मसौली में स्कॉर्पियो की टक्कर से बैटरी रिक्शा चालक सहित चार लोग घायल हो गए है। सभी घायलों को सीएचसी बड़ागांव में प्राथमिक उपचार कर बाद दो व्यक्तियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। मसौली पुलिस के अनुसार मंगलवार की शाम को थाना क्षेत्र के कस्बा मसौली की मेन रोड पर स्कॉर्पियो की टक्कर बैटरी रिक्शा से हो गई। रिक्शे पर सभी सवार कस्बा मसौली के निवासी है। रिक्शा चालक सद्दाम पुत्र शब्बीर (25), शाहनवाज पुत्र नाजिम (15), सलीम पुत्र नसीर (17) एवं एक महिला घायल हो गए। सभी का सीएचसी बड़ागांव में प्राथमिक उपचार हुआ। जिसमें सद्दाम और शाहनवाज हालात गम्भीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गयाशान्ती देवी अवधेश वर्मा एसएम न्यूज़24टाइम्स विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी 8707331705।

