स्कूल चल रहे समर कैंप में पर्सनालिटी डेवलेपमेंट की कक्षा में शिक्षक पवन शर्मा एवं निशांत शर्मा ने छात्र छात्राओं को टिप्स दिए
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं
बिसौली। एसडीबी पब्लिक स्कूल में चल रहे समर कैम्प में पर्सनालिटी डेवलेपमेंट की कक्षा में शिक्षक पवन शर्मा एवम् निशांत शर्मा ने छात्र छात्राओं को सर्वांगीण विकास हेतु टिप्स दिए। भविष्य में किसी भी स्थान पर आत्मविश्वास से लबरेज प्रदर्शन के लिए तैयार किया। इस अवसर पर निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्या मीनू एल बत्रा ने शिक्षकों के अथक प्रयासों की सराहना की । इस कक्षा के प्रतिभागी छात्र छात्राऐं, सजल, पर्व, विराट, अंश, अर्पित, मानव, फैज़, राहुल, कृष्णा, प्रतीक, शोभित, सचिन, आकर्ष, उत्पल, अवनीश, पुष्पराज, दीपक, शिवओम, रेहान, वैभव, अज़हर और फैजल इत्यादि मौजूद रहे। समर कैम्प इंचार्ज शारदा बबेजा ने सभी का मनोबल बढ़ाते हुए और अधिक अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
आई एम खान संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) बिसौली- बदायूं

