राज्यमंत्री और सांसद ने बच्चों को बांटे लैपटॉप

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रकोप के दौरान अपने अभिभावकों को खोने वाले बच्चों की पढ़ाई को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिले के 90 बच्चों को लैपटॉप वितरित किये गये। नगर पालिका परिषद के बाबू रामसिंह सभागार में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना अन्तर्गत आयोजित लैपटॉप वितरण कार्यक्रम में खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा और सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने बच्चों को लैपटॉप वितरित किये। कार्यक्रम में बोलते हुए राज्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि, सूबा सरकार प्रदेश के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये कृतसंकल्प है। जिन बच्चों ने महामारी कोरोना के दौरान अपने माता-पिता या मां अथवा पिता को खोया है, सूबा सरकार उनके साथ खड़ी है। ऐसे बच्चों के शैक्षिक उन्नयन के लिये प्रदेश सरकार पूरी तरह तत्पर है। उन्होनें आगे कहा कि, आज प्रदेश प्रगति के पथ पर तेजी से बढ़ रहा है। सरकार के सभी बाशिंदों को एकरूपता से सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है। सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि, केन्द्र और राज्य सरकार डिजिटल इंडिया के सपने को लगातार साकार करने जुटी है। यह लैपटॉप उनकी सफलता की कुंजी साबित होंगे। बता दें कि, इस योजना के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 90 बच्चों को लैपटॉप दिये गये। लैपटॉप पाकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान आ गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी पल्लवी सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी एसपी सिंह, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी सहित भारतीय जनता पार्टी के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।  नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!